UP homeguard bharti 2025, UP Homeguard के 44000 पदों पर होगी भर्ती, पढ़ें चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी

UP Homeguard Bharti 2025 : उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पुलिस भर्ती के बाद अब होमगार्ड विभाग में भी बड़ी संख्या में भर्ती की तैयारी है। राज्य में कुल 44,000 होमगार्ड पदों पर भर्ती प्रस्तावित है, जिसके लिए आवश्यक नियमावली तैयार कर ली गई है। अब इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए कैबिनेट के पास भेजा जाएगा, जिसके बाद भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत होगी। साथ ही इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा

UP homeguard bharti 2025, UP Homeguard के 44000 पदों पर होगी भर्ती, पढ़ें चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी


UP Homeguard Vacancy पहले चरण में 22,000 सीटों पर होगी भर्ती

इस Home guard भर्ती को चरणबद्ध तरीके से संपन्न किया जाएगा। पहले चरण में 22,000 पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा MCQप्रकार की होगी, जिसमें उम्मीदवारों को निर्धारित सिलेबस के आधार पर प्रश्न पूछे जाएंगे।

UP Homeguard 2025 जान लें जरुरी योग्यता

होमगार्ड पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं पास होना जरुरी है। इसके अलावा, उम्मीदवार की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी

UP Homeguard Bharti 2025 जान लें चयन प्रक्रिया

एक्सपर्ट्स की मानें तो इस बार उम्मीदवारों के चयन के लिए लिखित परीक्षा भी ली जाएगी।

  1. लिखित परीक्षा
  2. शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)
  3. डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन
  4. चिकित्सा परीक्षण

इन सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अंतिम रूप से चयनित किया जाएगा।

UP Homeguard इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए कैबिनेट के पास भेजा जाएगा, जिसके बाद भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत होगी। साथ ही इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now